*।। आज स्व मूल्यांकन भी करें ।।*
निश्चित ही जाते-जाते यह आंग्ल वर्ष हम सबको बहुत कुछ सिखा भी गया होगा। समय बहुत कम है इसलिए कम समय में ही जीवन को सार्थक करने के लिए निरंतर प्रयास भी करते रहना चाहिए। आज के दिन हम सबको अपने आप का मुल्यांकन अवश्य करना चाहिए। समय-समय पर अंतर्दृष्टि से स्वयं का मुल्यांकन करना भी आवश्यक है। जब हम स्वयं के भीतर झांकेंगे तो पायेंगे कि दुनिया के सुधार से पहले हमें स्वयं के सुधार की आवश्यकता है।
दुनिया में परिवर्तन से पहले स्वयं में परिवर्तन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बहुत समय व्यर्थ निकल गया अब जीवन को एक नयें दृष्टिकोण से जीने का प्रयास करने के लिए संकल्पित होना है। जो समय व्यतीत हो गया, वो लौटकर नहीं आ सकता है लेकिन उस समय से कुछ सबक अवश्य लिया जा सकता है। वर्ष 2025 को अलविदा करते हुए आँग्ल नव वर्ष 2026 में एक नईं शुरुआत के लिए प्रतिबद्धता के साथ जीने का संकल्प लें।
*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*
*astrosanjaysinghal*