*।। अध्यात्म में रुचि रखें।।*
आधुनिक समाज में लोगों को आध्यात्मिक विषयों में तनिक भी रुचि नहीं है और वे बहुत तेज गति से भौतिक भोगों की अंधी दौड़ में भाग रहे हैं। भौतिक जगत का सुख थोड़े समय के लिए ही होता है और जब वह कुछ समय के बाद समाप्त होता है तो परिणाम बहुत ही दु:खद होता है।
*वेद हमें बताते हैं* – *तमसो मा ज्योतिर्गमय* – अंधकार से प्रकाश की ओर जाओ। अर्थात् इस अंधकारमय एवं अज्ञानता से भरे भौतिक जगत् से परे प्रकाशवान एवं शाश्वत् जगत् की ओर जाओ। भौतिक जगत् अपने आप में अंधकारमय है इसलिए हमें यहाँ सूर्य एवं चन्द्रमा की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए वेद हमें इस अंधकार एवं अज्ञानमय भौतिक जगत् से आध्यात्मिक जगत् की ओर जाने की सलाह देते हैं।
इसलिए हमें यदि जिज्ञासा करनी है तो वह ऐसे विषय पर होनी चाहिए जो हमें शाश्वत् सुख प्रदान करने में सहायता करे।
*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*
*astrosanjaysinghal*